इन सब्जियों के सेवन से स्वस्थ रहता है दिल

इन सब्जियों के सेवन से स्वस्थ रहता है दिल

सेहतराग टीम

आजकल की भाग-दौड़ जिंदगी में दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर दिल बीमार रहता है तो आप भी बीमार रहेगें। दिल की बीमारी उच्‍च रक्‍तचाप और शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर बढ़ने से हो सकता है। इसलिए स्वस्थ आहार का लेना बहुत जरूरी है। हमारे भोजन में अनेक ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग करके हार्ट की सभी बीमारियों से बचा जा सकता है।

पढ़ें- मैग्नीशियम से भरपूर ये चीजें खाएं, दिल की इस गंभीर बीमारी के खतरे से खुद को बचाएं

प्याज-

इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। कमजोर हृदय होने पर जिनको घबराहट होती है या हृदय की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।  इसका प्रयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं।

टमाटर-

टमाटर में विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।  

गाजर-

गाजर दिल से संबंधित बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बढ़ी हुई धड़कन को कम करने के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिए गाजर का रस पिएं, सब्जी खाएं व सलाद के रूप में खाएं।

पढ़ें- सर्दियों में हार्ट अटैक का बढ़ जाता है खतरा, इन लक्षणों को देखते ही ले डॉक्टर की सलाह

लहसुन-

रोज सुबह खाली पेट दो कलियां पानी के साथ खाएं जिससे दिल की बीमारियों में फायदा मिलेगा। इसके अलावा भोजन में भी इसका प्रयोग करें।

लौकी-

इसे घिया भी कहते हैं। इसके प्रयोग से कोलोस्ट्रॉल का स्तर सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है। ताजी लौकी का रस निकालकर पोदीना पत्ती-4 व तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार पीना चाहिए।

आलिव ऑयल-

आलिव ऑयल को दिल के लिए सबसे उत्तम तेल माना जाता है, क्योंकि इसमें मोनोसैचुरेट्ड फैट्स होते हैं जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्‍तर कम करते हैं, विशेषकर एलडीएल को। अगर आप सलाद पर म्योनीज या अन्य किसी ड्रेंसिग का प्रयोग करते हैं तो उसे बन्द कर सलाद पर हल्का सा आलिव आयल का छिड़काव करें। खाना बनाने के लिए भी आलिव आयल सबसे बढ़िया विकल्‍प है।

 

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में शरीर में हो रहा है ऐसा कुछ तो हो जाएंं सावधान नहीं तो...

सर्दियों के दौरान करें हल्दी का अद्भुत उपयोग, पाएं 10 समस्याओं में आराम

बीमारियों से बचना है, स्वस्थ रहना है तो पैदल चलिए, होगें ये 8 फायदे

ठंड के मौसम में तिल खाना फायदेमंद, जानें डॉक्टर भी क्यों देते हैं खाने की सलाह

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।